Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के 81 छात्रों ने जिला स्तर पर दिखाया दमखम: 29 का संभाग स्तर पर चयन, कराटे में अकेले 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह; खेलों में सक्ती का नाम रोशन कर स्कूल ने बनाई मजबूत पहचान

सक्ती जिले मे शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विद्यालय के कुल 81 विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें से 29 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है। इनमें अकेले कराटे में 20 विद्यार्थियों ने संभाग स्तर पर जगह बनाकर विद्यालय की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी है।

संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में फुटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग से यशीस सिदार और धनेश्वर श्रीवास, शतरंज अंडर-19 बालक वर्ग से अहमद रजा, अंडर-19 बालिका वर्ग से लिली पांडे और नेहा जायसवाल, कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग से आभा यादव तथा बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग से हितेश दुबे और कान्हा सोनी एवं अंडर-17 बालिका वर्ग से आराध्या कुर्रे शामिल हैं।

कराटे में विद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। बालिका वर्ग के अंडर-14 में छाया राठौर, दामिनी यादव और खुशबू यादव, अंडर-17 में जानवी सिदार, हर्षिका सिदार, धारा चंद्रा और गरिमा सिदार तथा अंडर-19 में लिपिका यादव और शैव्या पटेल ने संभाग स्तर के लिए स्थान बनाया।

वहीं बालक वर्ग के अंडर-14 में सुदीप केवट, सिद्धांत देवांगन, वरुण श्रीवास, लक्ष्य देव बघेल, रॉबिन्सन तिर्की और तोसेन चौहान, अंडर-17 में प्रित्यूष कुमार, हेमंत साहू और गितेश सिदार तथा अंडर-19 में वासु यादव और आदित्य साहू चयनित हुए हैं।

जिला स्तर पर विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई खेलों में हिस्सा लिया। कबड्डी बालिका वर्ग में 9, खो-खो बालिका वर्ग में 3 और बालक वर्ग में 12, बैडमिंटन बालक वर्ग में 4 और बालिका वर्ग में 1, फुटबॉल में 6, शतरंज बालक वर्ग में 9 और बालिका वर्ग में 7 तथा क्रिकेट में 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कराटे में बालिका वर्ग के 11 और बालक वर्ग के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 81 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

इस उपलब्धि में खेल शिक्षक मुरली देवांगन और सनी उरांव तथा कराटे शिक्षक याशु गवेल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यार्थियों की सफलता पर उनके परिवारजनों, संस्था संचालक और विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

Back to top button