Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती में व्यापारी के घर के बाहर हंगामे का वीडियो वायरल: पैसों को लेकर हुआ विवाद, लोगों के बीच झूमाझटकी और हाथापाई जैसी स्थिति दिखी; पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

सक्ती जिला मुख्यालय में एक किराना व्यापारी के घर के बाहर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक जगह मौजूद दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोगों के बीच झूमाझटकी और हाथापाई जैसी स्थिति नजर आ रही है। वीडियो में महिलाओं के बीच भी विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वायरल वीडियो सक्ती शहर के स्टेशन रोड स्थित किराना व्यापारी अमन अग्रवाल के घर के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में कई लोग घर के बाहर एकत्र दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है।

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर रुपए के लेनदेन से जुड़े विवाद की चर्चा सामने आ रही है। कुछ लोगों के बीच उधारी की रकम को लेकर विवाद होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए विवाद की वास्तविक वजह को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है।

वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

थाना प्रभारी ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी की ओर से थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button