Entertainment

Dhurandhar 3 Not Happening: राकेश बेदी बोले- जासूस अपने देश लौट गया, कहानी खत्म, तीसरे पार्ट की फिलहाल संभावना नहीं

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद जहां फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल तीसरे भाग की कोई योजना नहीं है, क्योंकि कहानी अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है।

क्यों नही आएगा तीसरा पार्ट?

एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने बताया कि फिल्म के अंत में मुख्य किरदार जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश लौट जाता है, जिससे कहानी पूरी तरह समाप्त हो जाती है। ऐसे में उसी कहानी को आगे बढ़ाना संभव नहीं दिखता।

हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘धुरंधर’ एक सफल फ्रेंचाइजी बन चुकी है, इसलिए भविष्य में नई कहानी और अलग स्टार कास्ट के साथ इसे दोबारा बनाया जा सकता है।

जमील जलाली के किरदार पर कही ये बात

फिल्म में ‘जमील जमाली’ के किरदार को लेकर बेदी ने कहा कि यह दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज था और इसकी खास चर्चा भी हुई। उन्होंने बताया कि पहले पार्ट की सफलता के बाद दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, और अब वही उत्साह तीसरे पार्ट को लेकर भी नजर आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मार्च 2026 में आई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। वर्ल्डवाइड यह फिल्म अब तक 1700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिलहाल फैंस को ‘धुरंधर 3’ के लिए इंतजार लंबा करना पड़ सकता है, या फिर उन्हें एक नई कहानी के साथ फ्रेंचाइजी की वापसी का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button