
सक्ती में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश: सक्ती-झाराडीह के बीच मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस, अभी तक नही हुई पहचान, जांच मे जुटी पुलिस
सक्ती जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव सक्ती और झाराडीह के बीच रेलवे लाइन पर पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय जब वे रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है।