Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती में 14 जुलाई को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर का 40वां स्थापना दिवस: 165वीं भव्य महाआरती महोत्सव में गूंजेंगे अनुराग शर्मा के भजन

सक्ती थाना के समीप स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 14 जुलाई 2026 को 40वां स्थापना दिवस एवं 165वीं भव्य महाआरती महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं अभिनेता अनुराग शर्मा की भक्तिमय प्रस्तुति होगी, जो अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, आयोजन के दौरान भगवान श्री सिद्ध हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, 165वीं भव्य महाआरती तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

समिति ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस हर वर्ष श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। इस वर्ष मंदिर अपने 40वें स्थापना दिवस में प्रवेश कर रहा है, जिसे विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाने की तैयारी की गई है। आयोजन में भजन, आरती और पूजा-अर्चना के माध्यम से भगवान श्री हनुमान जी की आराधना की जाएगी।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने सक्ती जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि श्रद्धालु महाआरती में सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button