Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती के दमाऊधारा में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ घूमने आया दुर्ग का युवक डूबा, अंधेरा होने की वजह से रुका DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, बुधवार को फिर शुरू होगा

सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने आए दुर्ग जिले के एक युवक का पैर फिसलने से वह झरने के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बुधवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक कंवर 20 अपने पांच दोस्तों उदय साहू, चेलक लहरे, तेजस साहू, साहिल राव और योगेश वर्मा के साथ दुर्ग-भिलाई क्षेत्र से सक्ती जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आया था। सोमवार शाम सभी पहले रैनखोल घूमने गए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी दमाऊधारा पहुंचे।

बताया जा रहा है कि छह दोस्तों में से चार युवक झरने के ऊपरी हिस्से में नहा रहे थे, जबकि दो साथी नीचे ही रुके हुए थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर का अचानक पैर फिसल गया और वह झरने के तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल नगरदा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नगरदा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा जांजगीर-चांपा से DDRF एवं एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। बुधवार सुबह पुलिस और बचाव दल संयुक्त रूप से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button