Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

शौचालय में धोए जा रहे थे बर्तन: सक्ती के पापा ढाबा का VIDEO आया सामने, स्वच्छता पर उठे गंभीर सवाल

सक्ती जिले के हरेठी स्थित पापा ढाबा से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तनों को साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ढाबे में स्वच्छता और हाइजिन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सक्ती नगर के कई लोग पापा ढाबा में भोजन करने पहुंचते है। इसी दौरान एक ग्राहक की नजर एक कर्मचारी पर पड़ी, जो शौचालय के भीतर बर्तन धो रहा था। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य लोगों की सेहत के प्रति बरती जा रही लापरवाही की ओर इशारा करते हैं। यदि बर्तनों की सफाई वास्तव में शौचालय में की जा रही थी, तो यह खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का गंभीर उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि, इस मामले में संबंधित ढाबा संचालक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

इस घटना के बाद जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की नियमित जांच और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर ढाबों और रेस्टोरेंट का प्रभावी निरीक्षण किया जाता, तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती।

गौरतलब है कि ढाबे में आम लोगों के अलावा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी भोजन करने पहुंचते हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

शहर के अन्य ढाबा और रेस्टोरेंट का भी यही हाल

बता दे कि शहर मे संचालित अन्य ढाबा और रेस्टोरेंट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। देखरेख के अभाव मे खाद्य पदार्थों की शुद्धता और स्वच्छता से खिलवाड़ हो रहा है। वही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम निरीक्षण के दौरान खानापूर्ति करती है। जिससे ढाबा संचालक खुलेआम आम नागरिकों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के शांतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जिले के सभी ढाबा और रेस्टोरेंट मे नियमित चेकिंग की जाती है। कमी मिलने पर कार्यवाही भी की जाती है। पापा ढाबा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके लिए ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button