Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की सर्व आदिवासी समाज ने की निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सक्ती जिले मे सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष सतीश नेताम ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया है।

सतीश नेताम ने जारी बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का केवल इस्तीफा देना ही समाधान नहीं है, बल्कि उन्हें इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। साथ ही घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।

उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जिस प्रकार उनके साथ बर्बरता की गई, वह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग करना संविधान की भावना के विपरीत है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज हमेशा से संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। यदि सरकार जल्द कोई उचित निर्णय नहीं लेती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तो सर्व आदिवासी समाज भी न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button