Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती मे गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण: सक्ती से मिले 5 लाख से अधिक हस्ताक्षर; 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

सक्ती जिले मे गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को देशभर के प्रत्येक जिले से संबंधित जिलाधीशों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को करोड़ों नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा। सक्ती जिले से भी लगभग 4 लाख 712 हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले छह महीनों से देशभर में संतों, गौसेवकों एवं गौभक्तों के नेतृत्व में व्यापक जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने, केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना, गौचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, केंद्रीय गो-चारा नीति बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं।

अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5 हजार तहसीलों से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन सौंपे गए थे। अभियान का कहना है कि मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने के कारण अब द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को पुनः अनुस्मारक प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजे जाएंगे। इस चरण में देशभर से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाने का दावा किया गया है।

जिला प्रभारी मयंक ठाकुर ने बताया कि सक्ती जिले में कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी गौभक्तों से 27 जुलाई को सुबह 8 बजे अग्रसेन चौक, सक्ती में एकत्रित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे गोमाता पूजन एवं शंखनाद के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालु सामूहिक रूप से “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का जप करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी श्रद्धालु झंडे, बैनर और अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप, गौमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा गौभक्तों की उपस्थिति में जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौ सम्मान आह्वान अभियान, जिला सक्ती ने जिले के सभी नागरिकों से अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान के अनुसार, इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा, किसान तथा बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button