Snn24

सक्ती में व्यापारी के घर के बाहर हंगामे का वीडियो वायरल: पैसों को लेकर हुआ विवाद, लोगों के बीच झूमाझटकी और हाथापाई जैसी स्थिति दिखी; पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
सक्ती जिला मुख्यालय में एक किराना व्यापारी के घर के बाहर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक जगह मौजूद दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोगों के बीच झूमाझटकी और हाथापाई जैसी स्थिति नजर आ रही है। वीडियो में महिलाओं के बीच भी विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वायरल वीडियो सक्ती शहर के स्टेशन रोड स्थित किराना व्यापारी अमन अग्रवाल के घर के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में कई लोग घर के बाहर एकत्र दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है।

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर रुपए के लेनदेन से जुड़े विवाद की चर्चा सामने आ रही है। कुछ लोगों के बीच उधारी की रकम को लेकर विवाद होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए विवाद की वास्तविक वजह को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है।

वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

थाना प्रभारी ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी की ओर से थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post सक्ती में व्यापारी के घर के बाहर हंगामे का वीडियो वायरल: पैसों को लेकर हुआ विवाद, लोगों के बीच झूमाझटकी और हाथापाई जैसी स्थिति दिखी; पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई appeared first on Snn24.

सक्ती मे बंधन बैंक में 1.42 लाख की धोखाधड़ी: लोन की रकम खाते में जमा करने के बजाय हड़पी, खाताधारक महिला को मृत बताकर किया बीमा क्लेम; फरार कैशियर गिरफ्तार
सक्ती जिले मे बंधन बैंक शाखा सक्ती में लोन की रकम खाते में जमा नहीं करने और खाताधारक महिला को मृत बताकर बीमा क्लेम करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कमलेश सिंह (31) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बैंक में कार्यरत रहने के दौरान 1 लाख 42 हजार 550 रुपए की राशि खाते में जमा नहीं की और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रकम आपस में बांटकर उपयोग करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सक्ती के झुलकदम निवासी मोनीष देवांगन की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, मोनीष के माता-पिता पुरुषोत्तम देवांगन और उर्मिला देवांगन का बंधन बैंक सक्ती में संयुक्त खाता था। जनवरी 2022 में दोनों ने बैंक से 2 लाख रुपए का लोन लिया था जिसकी मासिक किस्त 10 हजार रुपए निर्धारित थी। सात माह की किस्त जमा करने के बाद शेष लोन राशि 1 लाख 42 हजार 550 रुपए बची थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मोनीष और उसके पिता ने 29 सितंबर 2022 को यह पूरी राशि बैंक में जमा की थी। राशि जमा करने की पर्ची और पासबुक भी उनके पास थी। आरोप है कि बैंक में कार्यरत कैशियर कमलेश सिंह ने रकम खाते में जमा नहीं की और राशि का कथित रूप से गबन कर लिया।

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया कि लोन की शेष राशि को निपटाने के लिए खाताधारक उर्मिला देवांगन को दस्तावेजों में मृत दर्शाया गया जबकि वह जीवित हैं। शिकायत के अनुसार, कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा क्लेम प्राप्त कर राशि बैंक खाते में जमा करने और लोन खाता बंद करने का प्रयास किया गया।

शिकायत मिलने के बाद सक्ती पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रार्थी एवं गवाहों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमलेश सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाया। आरोपी घटना के बाद से फरार था और पुलिस के मुताबिक विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जावलपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा स्थित आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को दिए अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि बंधन बैंक में कार्यरत रहने के दौरान पुरुषोत्तम देवांगन और उर्मिला देवांगन के संयुक्त खाते में जमा की जाने वाली 1 लाख 42 हजार 550 रुपए की राशि खाते में जमा नहीं की गई और उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रकम आपस में बांट ली।

आरोपी ने यह भी बताया कि राशि जमा किए जाने की रसीद खाताधारक को दी गई थी। वहीं उर्मिला देवांगन को मृत दर्शाने संबंधी दस्तावेज का उपयोग कर लोन की राशि को खाते में जमा नहीं किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 221/2024, धारा 420 भादवि के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी कमलेश सिंह(31 वर्ष) निवासी जावलपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post सक्ती मे बंधन बैंक में 1.42 लाख की धोखाधड़ी: लोन की रकम खाते में जमा करने के बजाय हड़पी, खाताधारक महिला को मृत बताकर किया बीमा क्लेम; फरार कैशियर गिरफ्तार appeared first on Snn24.

सक्ती में एक ही रात दो सूने मकानों में चोरी का खुलासा: चोरी का सामान खरीदने वाले सराफा व्यापारी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख का माल शत-प्रतिशत बरामद
सक्ती जिले के सोंठी गांव में एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 3 लाख 85 हजार रुपए का पूरा मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रात में घरों में प्रवेश कर जेवरात, मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और होटल में रखी सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी किया था। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सोंठी वार्ड नंबर 11 निवासी कमला बाई यादव के घर हुई। कमला बाई ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। रात करीब 3 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि घर की आलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और पोस्ट ऑफिस व बैंक की पासबुक, खेत की पर्ची, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज गायब मिले।

कमला बाई के अनुसार, उनके बेटे कृष्ण चरण यादव का रेडमी-8 मोबाइल भी चोरी हो गया था। घर से लगे नाश्ता होटल में रखे करीब 20 पैकेट सिगरेट भी चोर ले गए। घर की जांच में पीछे के दरवाजे का डंडा हटाकर चोर के अंदर प्रवेश करने के निशान मिले। आरोपी जाते समय मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर फरार हो गए। फ्रिज से पानी की बोतल निकालकर आधा पानी पीने की बात भी सामने आई।

दूसरी घटना सोंठी फाटकपारा, कांजी हाउस के पीछे रहने वाले देवराम पटेल के घर हुई। देवराम पटेल के मुताबिक, 28 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के सामने और पीछे बाउंड्रीवाल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया गया था। सुबह करीब 8 बजे उठने पर घर की आलमारी और बरामदे का लोहे का दरवाजा खुला मिला। आलमारी में रखे बैग से करीब सवा तोला वजनी सोने का हार, झुमका-कनोती, टॉप्स, सोने के फदक, चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का मंगलसूत्र, चार चांदी की अंगूठियां, आधार कार्ड और सोने-चांदी के बिल गायब मिले। चोरी किए गए जेवरात की कीमत करीब 2 लाख 95 हजार रुपए बताई गई।

दोनों घटनाओं में चोरी का तरीका लगभग समान पाए जाने पर सक्ती पुलिस ने इसे एक ही गिरोह की करतूत मानकर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पतासाजी की। सूचना के आधार पर बलवीर सतनामी, फलेश साहू और समीर डेनियल सभी निवासी सोंठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दोनों घरों में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बाद सामान आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाने की जानकारी भी सामने आई। जांच में यह भी पता चला कि कुछ सोने-चांदी के जेवरात अमित अग्रवाल, बनवारीलाल प्रेमचंद ज्वेलर्स सक्ती को बिक्री के लिए दिए गए थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों घटनाओं में चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है और बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार रुपए है।

मामले में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने धारा 3(5) और 317(2) बीएनएस भी जोड़ी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 24 अगस्त को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवीर सतनामी (22), फलेश साहू (26), समीर डेनियल (19), तीनों निवासी सोंठी, तथा अमित अग्रवाल (45), निवासी सक्ती शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देकर न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम ने की। तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के समन्वय से पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में आगे की विवेचना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

The post सक्ती में एक ही रात दो सूने मकानों में चोरी का खुलासा: चोरी का सामान खरीदने वाले सराफा व्यापारी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख का माल शत-प्रतिशत बरामद appeared first on Snn24.

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के 81 छात्रों ने जिला स्तर पर दिखाया दमखम: 29 का संभाग स्तर पर चयन, कराटे में अकेले 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह; खेलों में सक्ती का नाम रोशन कर स्कूल ने बनाई मजबूत पहचान
सक्ती जिले मे शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विद्यालय के कुल 81 विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें से 29 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है। इनमें अकेले कराटे में 20 विद्यार्थियों ने संभाग स्तर पर जगह बनाकर विद्यालय की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी है।

संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में फुटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग से यशीस सिदार और धनेश्वर श्रीवास, शतरंज अंडर-19 बालक वर्ग से अहमद रजा, अंडर-19 बालिका वर्ग से लिली पांडे और नेहा जायसवाल, कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग से आभा यादव तथा बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग से हितेश दुबे और कान्हा सोनी एवं अंडर-17 बालिका वर्ग से आराध्या कुर्रे शामिल हैं।

कराटे में विद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। बालिका वर्ग के अंडर-14 में छाया राठौर, दामिनी यादव और खुशबू यादव, अंडर-17 में जानवी सिदार, हर्षिका सिदार, धारा चंद्रा और गरिमा सिदार तथा अंडर-19 में लिपिका यादव और शैव्या पटेल ने संभाग स्तर के लिए स्थान बनाया।

वहीं बालक वर्ग के अंडर-14 में सुदीप केवट, सिद्धांत देवांगन, वरुण श्रीवास, लक्ष्य देव बघेल, रॉबिन्सन तिर्की और तोसेन चौहान, अंडर-17 में प्रित्यूष कुमार, हेमंत साहू और गितेश सिदार तथा अंडर-19 में वासु यादव और आदित्य साहू चयनित हुए हैं।

जिला स्तर पर विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई खेलों में हिस्सा लिया। कबड्डी बालिका वर्ग में 9, खो-खो बालिका वर्ग में 3 और बालक वर्ग में 12, बैडमिंटन बालक वर्ग में 4 और बालिका वर्ग में 1, फुटबॉल में 6, शतरंज बालक वर्ग में 9 और बालिका वर्ग में 7 तथा क्रिकेट में 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कराटे में बालिका वर्ग के 11 और बालक वर्ग के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 81 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

इस उपलब्धि में खेल शिक्षक मुरली देवांगन और सनी उरांव तथा कराटे शिक्षक याशु गवेल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यार्थियों की सफलता पर उनके परिवारजनों, संस्था संचालक और विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

The post अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के 81 छात्रों ने जिला स्तर पर दिखाया दमखम: 29 का संभाग स्तर पर चयन, कराटे में अकेले 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह; खेलों में सक्ती का नाम रोशन कर स्कूल ने बनाई मजबूत पहचान appeared first on Snn24.

सक्ती के साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का मुकुट बरामद; पहले भी कई बार जा चुके है जेल
सक्ती शहर के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया है। बरामद मुकुट की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले भी दोनों आरोपी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके है।

जानकारी के अनुसार, साईं मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर में भगवान साईं के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ निवासी सतीश दुबे (37) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (44), निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया। गवाहों की मौजूदगी में मुकुट को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में थाना सक्ती पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

The post सक्ती के साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का मुकुट बरामद; पहले भी कई बार जा चुके है जेल appeared first on Snn24.

सक्ती में स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की शानदार प्रस्तुति ने जीता प्रथम स्थान: 140 विद्यार्थियों ने नारी सम्मान, दहेज विरोध और अपराधों के खिलाफ दिया सशक्त संदेश, सांसद कमलेश जांगड़े ने शील्ड देकर किया सम्मानित
सक्ती जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट ग्राउंड जेठा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने विद्यालय को प्रथम स्थान की शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय के मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के करीब 140 विद्यार्थियों ने “सुरक्षित और सशक्त समाज की ओर सरकार के सख्त कदम” विषय पर प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और संवादों के साथ विद्यार्थियों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से नारी सम्मान, दहेज प्रथा के बहिष्कार और अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जैसे सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से मंचित किया।

प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल पराधीनता से मुक्ति नहीं, बल्कि भय, अन्याय और सामाजिक कुरीतियों से मुक्त वातावरण में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार भी है। प्रस्तुति में कानून, प्रशासनिक कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता के बीच समन्वय को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की तैयारी और प्रस्तुति को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अपर्णा बोस, एकता पटेल, अंजलि देवांगन, मुस्कान देवांगन और विद्यालय की पूर्व शिक्षिका किरण चौहान का मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और विद्यार्थियों के अनुशासन ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के डायरेक्टर योगेश कुमार साहू ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता तभी सार्थक है, जब समाज भय, अन्याय और कुरीतियों से मुक्त हो और नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों एवं कानून के प्रति भी जागरूक रहें।

विद्यालय परिवार ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The post सक्ती में स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की शानदार प्रस्तुति ने जीता प्रथम स्थान: 140 विद्यार्थियों ने नारी सम्मान, दहेज विरोध और अपराधों के खिलाफ दिया सशक्त संदेश, सांसद कमलेश जांगड़े ने शील्ड देकर किया सम्मानित appeared first on Snn24.

सक्ती जिला अस्पताल में महिला एल्डरमैन और सफाईकर्मी के बीच विवाद: गाली-गलौज के बाद हाथापाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल; दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
सक्ती जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित महिला एल्डरमैन और एक महिला सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया। सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 18 निवासी सुशीला गबेल, जो हाल ही में एल्डरमैन निर्वाचित हुई हैं, शनिवार को अपने निजी कार्य से जिला अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर में गंदगी देखने के बाद उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर वहां मौजूद महिला सफाईकर्मियों से सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, कुछ देर बाद जिला अस्पताल के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद होने की बात सामने आई, जिसे फिर शांत कराया गया।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने विवाद का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि विवाद की जानकारी मिली है। इस संबंध मे सोमवार को दोनों पक्षों से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

The post सक्ती जिला अस्पताल में महिला एल्डरमैन और सफाईकर्मी के बीच विवाद: गाली-गलौज के बाद हाथापाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल; दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत appeared first on Snn24.

सक्ती मे नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप: पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप, 29 मई की शिकायत के बाद भी 2 महीने से अधिक समय तक FIR नहीं, पुलिस बोली – जांच जारी, जल्द होगी वैधानिक कार्रवाई
सक्ती जिले मे एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 29 मई 2026 को सक्ती थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। इसको लेकर पीड़िता पक्ष में नाराजगी बढ़ गई है।

शिकायत के अनुसार, महिला का विवाह अप्रैल 2026 में जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद दहेज को लेकर ताने, अपमान और प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसे परिजनों से बात करने से रोका गया, गाली-गलौज की गई, मारपीट की गई और जलाकर मारने तथा फांसी पर लटकाने जैसी धमकियां दी गईं। लगातार मानसिक दबाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल से वापस सक्ती लेकर आए।

पीड़िता ने अपने आवेदन में पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि 29 मई को शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि महिला संबंधी गंभीर अपराध में भी यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो इससे पीड़ित महिलाओं का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।

पीड़िता पक्ष ने निष्पक्ष जांच के साथ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। महिला की काउंसलिंग कराई गई है और संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसमें नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post सक्ती मे नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप: पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप, 29 मई की शिकायत के बाद भी 2 महीने से अधिक समय तक FIR नहीं, पुलिस बोली – जांच जारी, जल्द होगी वैधानिक कार्रवाई appeared first on Snn24.

सक्ती मे स्कूल परिसर में शराब पार्टी का VIDEO वायरल: 5 शिक्षकों और एक स्वीपर को नोटिस, डीईओ ने मांगा 3 दिन में जवाब
सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने वीडियो में नजर आ रहे पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ शिक्षक और स्कूल का स्वीपर परिसर में शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ कुमुदिनी द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कर्मचारियों का जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post सक्ती मे स्कूल परिसर में शराब पार्टी का VIDEO वायरल: 5 शिक्षकों और एक स्वीपर को नोटिस, डीईओ ने मांगा 3 दिन में जवाब appeared first on Snn24.

सक्ती मे 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी: एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
सक्ती जिले के पलाड़ी कला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। विद्यालय में कक्षा 9वीं के छात्र ने हॉस्टल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तत्काल निलंबन और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा संचालित पलाड़ी कला एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र ओमेश कुमार कंवर निवासी ग्राम बासीन छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका शव हॉस्टल के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद आनन फानन मे प्राचार्य और टीचर्स ने छात्र को नीचे उतारा और जिला हॉस्पिटल सक्ती मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि छात्र प्राचार्य की कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। उनका कहना है कि कुछ दिनों पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी जिला कलेक्टर से छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित प्रताड़ना की शिकायत की थी, लेकिन इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने, उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

The post सक्ती मे 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी: एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग appeared first on Snn24.