Sakti

JLND कॉलेज सक्ती ने नगर पालिका को भेजा नोटिस: कॉलेज परिसर में लगाया गया बोर्ड हटाने की मांग, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

सक्ती जिला मुख्यालय मे स्थित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय ने नगर पालिका परिषद को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस महाविद्यालय के अहाते (परिसर) में नगरपालिका द्वारा लगाए गए खेल परिसर के बोर्ड को हटाने को लेकर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने इसे हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया है।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा महाविद्यालय के तोड़े गए अहाते पर खेल परिसर का बोर्ड लगाया गया है, जबकि हाईकोर्ट ने 16 जून 2023 को पारित अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया था कि महाविद्यालय को वहां से न तो स्थानांतरित किया जाएगा और न ही बेदखल किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नगर पालिका द्वारा बोर्ड लगाना हाईकोर्ट के आदेश की खुल्लम-खुल्ला अवहेलना है, जो न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। नोटिस में नगरपालिका को चेतावनी दी गई है कि पत्र प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर बोर्ड को हटाया जाए, अन्यथा महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button