Advertisment
Sakti

सक्ती मे कचहरी चौक के पास सड़क हादसा: खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी माजदा, जांच मे जुटी पुलिस

सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार रात कचहरी चौक के पास एक सड़क हादसा हो गया। शनि मंदिर के समीप रायगढ़ की ओर से आ रही एक माजदा वाहन ने सड़क किनारे गार्डन के बाहर खड़ी स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना में खड़ी दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button