Advertisment
Sakti

डोंगिया सुलौनी मे 10 फरवरी से आध्यात्मिक महाकुंभ: तीन दिवसीय ‘सुखद सत्संग अमृत कथा’ में बरसेगा ज्ञान और भक्ति का अमृत, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रिपोर्ट: भगत राम शर्मा

सक्ती जिले के ग्राम डोंगिया सुलौनी में आगामी 10 फरवरी से तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है, जहां श्रद्धा, ज्ञान और भक्ति की त्रिवेणी बहेगी। ‘सुखद सत्संग अमृत कथा’ के इस विशेष आयोजन में राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संत श्री असंगदेव जी महाराज अपने श्रीमुख से जीवनोपयोगी ज्ञान और आध्यात्मिक संदेश देंगे।

तीन दिन, तीन घंटे, ज्ञान की अविरल धारा

सद्गुरु कबीर साहेब एवं सद्गुरु श्री क्षमा देव जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित यह सत्संग 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ग्राम डोंगिया सुलौनी मे होगा। सत्संग के बाद प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

गांव में उत्साह, तैयारियां अंतिम चरण में

आयोजन को लेकर डोंगिया सुलौनी सहित आसपास के क्षेत्रों मे जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम कुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल, साथ ही राजकुमार गबेल एवं श्रीमती मुस्कान गबेल हैं। आयोजन समिति के अनुसार, सत्संग स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

जीवन, शांति और मानव मूल्यों पर होगा मार्गदर्शन

संत श्री असंगदेव जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से जीवन जीने की सही दिशा, मानसिक शांति और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का पुण्य लाभ लें।

जानकारी हेतु संपर्क – 9406216914, 9302493627

Related Articles

Back to top button