Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती: 12 छात्रों पर कार्रवाई; 27 हजार रुपए का जुर्माना

सक्ती जिले मे नए शिक्षण सत्र के साथ ही सक्ती पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को यातायात पुलिस ने अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के सामने विशेष जांच अभियान चलाकर वाहन चलाते मिले 12 नाबालिग छात्रों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कुछ बालिग छात्र भी बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। सभी मामलों में कुल 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यह कार्रवाई यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के नेतृत्व में संचालित अभियान के तहत की गई। जांच अभियान का नेतृत्व एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई महानदिया ने किया।

यातायात पुलिस के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों और अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन से भी आग्रह किया गया है कि नाबालिग छात्रों को बाइक, स्कूटी या अन्य दोपहिया वाहन से स्कूल आने से रोका जाए। इसके बावजूद कई अभिभावक अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों के विरुद्ध सुविधा देकर अपने बच्चों का भविष्य खराब न करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी यदि नाबालिग वाहन चलाते मिले तो नियमानुसार कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button