Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती मे 8 माह से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार: सब्जी लेने जा रहे युवक से की थी मारपीट व लूट, पुलिस की सक्रियता से आरोपी जेल भेजा गया

सक्ती जिले में सब्जी लेने जा रहे युवक से लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने 8 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान गोलू उर्फ दातादास महंत (37 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 बाराद्वार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 58/25, धारा 309(4), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत की गई है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजली गुप्ता के निर्देशन में बाराद्वार पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। दिनांक 02 जनवरी 2026 को आरोपी के घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह के सोंठी निवासी सुमीत कुमार पटेल (29 वर्ष) ने दिनांक 05 मार्च 2025 को बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह सुबह करीब 6:10 बजे सक्ती सब्जी मार्केट जा रहा था। इसी दौरान सकरेली ओवरब्रिज के ढलान पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल रोकते ही वहां दो अन्य युवक पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सब्जी लटकाने वाले डंडे से हमला कर प्रार्थी के सिर पर चोट पहुंचाई और उसकी पैंट की जेब से पर्स निकालकर 5300 रुपये लूटकर फरार हो गए।

पहले हो चुकी है दो आरोपियों की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों राजकुमार यादव (22 वर्ष) एवं अजय कुमार खुंटे (19 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 09 बाराद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत घटना के बाद से फरार था।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेगर, मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार एवं रामनिवास उरांव का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button