Advertisment
Sakti

नगरदा धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्था जांच में सही: भ्रामक शिकायतें निकलीं निराधार, पंचनामा से हुआ खुलासा; किसानों ने जताया भरोसा, खरीदी प्रक्रिया पर संतोष

सक्ती जिले के नगरदा स्थित धान उपार्जन केंद्र की कार्यप्रणाली जांच में पूरी तरह खरी उतरी है। हाल ही में धान खरीदी को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा किए गए निरीक्षण एवं पंचनामा कार्यवाही में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। जांच के बाद किसानों ने केंद्र की व्यवस्था पर भरोसा जताया है।

जानकारी के अनुसार, नगरदा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर कुछ शिकायतें सामने आई थीं। इसके मद्देनज़र प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया। जांच के दौरान धान तौल, टोकन वितरण, अभिलेख संधारण एवं भुगतान प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की गई।

निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि केंद्र पर धान खरीदी शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुरूप, अनुशासित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित हो रही है। तौल व्यवस्था सुचारू पाई गई, रिकॉर्ड संधारण में कोई कमी नहीं मिली और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तय मानकों के अनुसार अपनाई जा रही है।

जांच के दौरान मौजूद किसानों ने प्रशासनिक दल के समक्ष संतोष व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि तय समय पर धान की तौल हो रही है और केंद्र के कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक जांच रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ कि धान खरीदी को लेकर की गई शिकायतें भ्रामक और निराधार थीं। निरीक्षण के निष्कर्ष सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्था पर उठाए गए सवाल स्वतः समाप्त हो गए हैं। रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि उपार्जन केंद्र में किसान हितों की अनदेखी नहीं हो रही है और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

Related Articles

Back to top button