
सरवानी बोरदा में त्रि-दिवसीय संत समागम का भव्य शुभारंभ, सद्गुरु कबीर साहेब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
सक्ती जिले के सक्ती ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरवानी बोरदा में दिनांक 16 फरवरी, सोमवार रात्रि 9.00 बजे से आयोजित त्रि-दिवसीय संत समागम का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज सरवानी आठ गांव के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहेब जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या विनोद महंत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विद्या सिंदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखी दास महंत, प्रदेश महासचिव मुरली महंत, जिला संरक्षक कोरबा संतोष दास महंत, जिला महासचिव कोरबा धनेश्वर दास महंत, जिला अध्यक्ष सक्ती सत्यप्रकाश महंत, संरक्षक जांजगीर-चांपा लक्ष्मी दास महंत, जिला सचिव जांजगीर-चांपा जाति दास महंत, आठ गांव सोसाइटी अध्यक्ष पुनीदास महंत सहित आयोजन समिति सरवानी के पदाधिकारी, माताएं-बहनें, बुजुर्ग, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा ग्राम सरवानी एवं तेंदूटोहा के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मुख्य अतिथियों द्वारा वाचन एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में वक्ताओं ने सभी उपस्थितजनों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, अखंडता, परस्पर प्रेम, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। संत समागम को समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।