Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती जिला अस्पताल में महिला एल्डरमैन और सफाईकर्मी के बीच विवाद: गाली-गलौज के बाद हाथापाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल; दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

सक्ती जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित महिला एल्डरमैन और एक महिला सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया। सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 18 निवासी सुशीला गबेल, जो हाल ही में एल्डरमैन निर्वाचित हुई हैं, शनिवार को अपने निजी कार्य से जिला अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल परिसर में गंदगी देखने के बाद उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर वहां मौजूद महिला सफाईकर्मियों से सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, कुछ देर बाद जिला अस्पताल के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद होने की बात सामने आई, जिसे फिर शांत कराया गया।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने विवाद का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि विवाद की जानकारी मिली है। इस संबंध मे सोमवार को दोनों पक्षों से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button