National News

चलती ट्रेन में परिवार के जेवर चोरी: सोते ही ट्रॉली बैग से 3.06 लाख के गहने पार, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में वारदात, हिसार में FIR दर्ज

जयपुर से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सोते ही अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग से करीब 3.06 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। मामले में जीआरपी हिसार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एफआईआर के अनुसार, जयपुर के मालवीय नगर निवासी अंकुश जैन 9 मार्च को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 19613 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 में सफर कर रहे थे। परिवार लुधियाना जा रहा था। रात करीब 3:15 बजे हिसार रेलवे स्टेशन के पास सभी यात्री सो गए, इसी दौरान चोर ने मौका पाकर ट्रॉली बैग में रखे जेवरों के डिब्बे पार कर दिए।

पीड़ित के मुताबिक, उनकी सीट नंबर 10, 11 और 13 आरक्षित थीं। हिसार स्टेशन के दौरान एक संदिग्ध युवक बैग के पास नजर रखे हुए था, जिस पर चोरी का शक जताया जा रहा है। ट्रेन से उतरने के बाद जब परिवार ने बैग चेक किया, तो गहनों के डिब्बे खाली मिले।

चोरी हुए सामान में सोने की चेन (करीब 2.46 लाख रुपये), झुमके (करीब 54 हजार रुपये) और नथ (करीब 6 हजार रुपये) शामिल हैं। कुल नुकसान करीब 3.06 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई विकास कुमार को सौंपी गई है और संदिग्ध की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button