Sakti

सक्ती मे कोटमी-बघौद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, VIDEO: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मौके पर तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती जिले के कोटमी-बघौद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जिसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम अकोलजमोरा के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल से कोटमी बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोटमी और बघौद के बीच एक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए युवक को प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button