Sakti

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल का शानदार रिजल्ट, 10वीं-12वीं में छात्रों ने नगर में बनाया पहला स्थान: 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 57 ने 80% से ऊपर अंक किए हासिल, पूजा देवांगन 95% के साथ टॉपर, देवांशी यादव और जानवी देवांगन 12वीं में अव्वल

सक्ती नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अनुनय हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर में अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है। संस्था के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में शानदार परिणाम देते हुए नगर का मान बढ़ाया है।

संस्था के प्रमुख योगेश कुमार साहू के अनुसार, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 57 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 182 विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

कक्षा 10वी के छात्र

कक्षा 10वीं में पूजा देवांगन ने 95% अंक प्राप्त कर पूरे नगर में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रियांशी सिदार (92.7%), ओजस सिंह (92.3%), किशन पटेल (गणित में 100 अंक के साथ 91.8%), लक्ष्य खरे (91.5%), रितिका राठौर (90.2%), आशीष कोसले (90%), नोबिता उपाध्याय (90%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों में विश्व प्रताप यादव (88.7%), पंकज देवांगन (87.7%), उन्नति कंवर (87.2%), सूर्य देव सिंह (86.8%), आंचल वर्मा (86%), डिंपी यादव (85.7%), सौम्या खूंटे (85.5%), लिसा राठौर (85.3%), हितेश दुबे (85.3%), अहमद राजा (85.2%), आंचल गवेल (84.7%), आदित्य कश्यप (84.5%), लीतिका श्रीवास (83.2%), अमन लहरे (82.5%), रोशन महंत (82.3%), वासु राठौर (82.2%), भूमिका जैन (80.5%), योगेंद्र देवांगन (80.5%), उदय गबेल (80.3%), अंश देवांगन (80.2%), गायत्री साहू (80.2%), दीपू चंद्रा (82.2%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वी के छात्र

कक्षा 12वीं में देवांशी यादव और जानवी देवांगन ने 91.8% अंक प्राप्त कर नगर में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राहुल कुमार गबेल (90.4%), उन्नति देवांगन (88.2%), प्रज्ञेश यादव (88%), आदर्श गोयल (88%), घनिष्ठ जायसवाल (87.6%), कृष्णा पटेल (87.6%), पिया पटेल (87.4%), अंजलि जायसवाल (87.2%) सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य विद्यार्थियों में सागर साहू (86.4%), सोमेश राठौर (86%), चक्रधर जायसवाल (85.8%), टिशा साहू (85.6%), राकेश साहू (85%), मानसी गबेल (84.8%), प्रियम जायसवाल (84.6%), अनुराग सिदार (83.8%), स्नेहा जायसवाल (83.6%), योगेश्वरी देवांगन (83%) सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए।

कक्षा 12वी के छात्र

संस्था के प्राचार्य किरण श्रीवास, शिक्षकगण ममता देवांगन, राखी साहू, श्रुति वर्मा, निखिल साहू, मयंक साहू, अविनाश देवांगन, उमा पटेल, सीमा पटेल, एकता पटेल, शहनाज बानो, बिंदा देवांगन, आलोक यादव, पार्वती खर्रा सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों में भी बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button