
सक्ती के छात्रों को एयरपोर्ट विजिट का सुनहरा मौका: फाइटर विमान देखने और कॉकपिट में बैठने का मिलेगा अनुभव, 13 मई को ऑनलाइन परीक्षा के जरिए होगा चयन, प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क
सक्ती जिले के विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष और प्रेरणादायक पहल की जा रही है। जिले के होनहार छात्रों को एयरपोर्ट विजिट का अवसर प्रदान किया जाएगा, जहां चयनित विद्यार्थी फाइटर पायलट एवं सिविलियन एयरक्राफ्ट को करीब से देख सकेंगे। इतना ही नहीं, छात्रों को विमान के कॉकपिट में बैठने का अनुभव भी मिलेगा। यह विशेष भ्रमण कार्यक्रम 17 मई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकेंगे। विद्यार्थियों के चयन के लिए सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड आधारित एक घंटे की ऑनलाइन बहुविकल्पीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 13 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी, इसलिए विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा वाला मोबाइल साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
कार्यक्रम के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों में से अपनी सुविधा अनुसार केंद्र का चयन किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी तथा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन पंजीयन के लिए विद्यार्थियों को दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंचाया जाए, ताकि जिले के युवा नई तकनीक, विमानन क्षेत्र और अपने सपनों के प्रति प्रेरित हो सकें।
ऑनलाइन पंजीयन के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कीजिए
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म