Sakti

सक्ती में युवक पर हमला: स्टेशन के पास कटर से किया वार; हालत गंभीर, एक आरोपी हिरासत में, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार देर रात स्टेशन के पास विवाद में अज्ञात युवक ने एक युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। साहिल अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन गया हुआ था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने साहिल पर कटर से हमला कर दिया।

Oplus_131072

हमले के बाद साहिल गंभीर रूप से घायल होकर एक होटल मे घुस गया। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना की वजह क्या है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button