Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

हसौद के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग: पैरा जलाने की लापरवाही से फैली आग, लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

सक्ती जिले के हसौद नगर के व्यस्त मंडी चौक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सम्मेलाल खूंटे की कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे प्लास्टिक, टायर, कॉपी और अन्य कबाड़ी का सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के पास स्थित खेत में किसान द्वारा पैरा जलाया जा रहा था। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग धीरे-धीरे आसपास फैलने लगी और कुछ ही देर में कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। आग ने कबाड़ी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और तेजी से भड़क उठी। दुकान से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शासन द्वारा गर्मी के मौसम में खेतों में पैरा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button