Advertisment
Sakti

सक्ती में संदिग्धों की गतिविधि, बेरी मंदिर कॉलोनी में देर रात घूमते दिखे 5-6 युवक, CCTV में कैद हुआ चेहरा, एक युवक बिना नकाब के आया नजर, पुलिस ने पहचान होने पर तुरंत सूचना देने की अपील, देखिए वीडियो

सक्ती शहर के बेरी मंदिर के पास स्थित कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे 5-6 बाहरी व्यक्ति कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए, जिनमें से अधिकांश ने अपने चेहरे को नकाब या गमछे से ढंक रखा था।

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उक्त युवक ने काले या डार्क रंग की शर्ट और हल्के रंग की पैंट पहन रखी है और उसने चेहरे को नहीं ढंका था, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकती है।

सक्ति पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त संदिग्धों को पहचानता हो या उनके संबंध में कोई भी जानकारी हो, अथवा वे कहीं भी दिखाई दें, तो तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

पुलिस द्वारा जारी संपर्क नंबर इस प्रकार हैं —

पुलिस अधीक्षक, सक्ती: 9479194854
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9907292898
थाना प्रभारी, सक्ती: 9754144100
थाना प्रभारी, बाराद्वार: 9131777692
थाना प्रभारी, जैजैपुर: 9926193833
थाना प्रभारी, नगरदा: 8319817100
थाना प्रभारी, मालखरौदा: 9009152047
थाना प्रभारी, डभरा: 9691738466
थाना प्रभारी, चंद्रपुर: 7772013100
थाना प्रभारी, हसौद: 9399486878
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479189615

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button