Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती मे IPL सट्टा का भंडाफोड़, मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग रैकेट: लाखों के लेनदेन का खुलासा, आरोपी भुपेन्द्र राठौर गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

सक्ती जिले मे आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रानीसागर पारा निवासी 28 वर्षीय भुपेन्द्र राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से सट्टे में उपयोग किया जा रहा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसके जरिए लाखों रुपये के लेनदेन किए जा रहे थे। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य आईपीएल मैचों में हो रहे सट्टे पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम ने सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर तालाब के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच में हर रन, गेंद और विकेट पर रूपए का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं साइबर टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति मोबाइल चलाते हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम भुपेन्द्र राठौर (28 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 09 रानीसागर पारा, सक्ती बताया।

जांच के दौरान उसके मोबाइल में विभिन्न बेटिंग ऐप और साइट्स के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित होना पाया गया। आरोपी द्वारा क्यूआर कोड जनरेट कर अलग-अलग आईडी बनाई जाती थी और इन आईडी-पासवर्ड को व्हाट्सएप के जरिए अन्य लोगों को साझा कर सट्टा खिलाया जाता था। इस माध्यम से वह लाखों रुपये का लेनदेन कर रहा था।

पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मोबाइल से सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button