Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Janjgir-Champa

Janjgir Champa Murder Case: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हादसा दिखाने रची साजिश, इमर्शन रॉड से करंट लगने जैसा बनाया दृश्य, पुलिस को दी थी झूठी सूचना, आरोपी पति गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की और घटना को करंट लगने से हुई दुर्घटना का रूप देने के लिए बाथरूम में साजिश रची थी। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेंद्र कुमार मिरी निवासी वार्ड 09, बलौदा ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की मौत की सूचना करंट लगने से होने की दी थी। सूचना पर थाना बलौदा में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। नवविवाहिता की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में मामले की गहन जांच शुरू की गई।

जांच और पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का शक मृतिका को था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए पानी में सिर और हाथ डालकर करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, सुनिल टैगोर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button