Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Raipur

IPS जितेंद्र शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी: NSG में ग्रुप कमांडर नियुक्त, केंद्र का आदेश, तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजकर तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है। पत्र के अनुसार, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत एनएसजी में एसपी स्तर के पद पर तैनात किया गया है।

जितेंद्र शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के निवासी हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए के बाद भूगोल विषय में एमए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और 2 सितंबर 2013 को आईपीएस सेवा ज्वाइन की।

प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी, सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। वे सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

NSG का गठन 1986 में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड एक्ट के तहत किया गया था। यह बल विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए तैनात किया जाता है और अत्यंत संवेदनशील परिस्थितियों में ही इसकी भूमिका होती है। प्रधानमंत्री सहित कुछ चुनिंदा वीवीआई की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी NSG के पास रहती है। 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद ऐसे विशेष बल की आवश्यकता महसूस की गई थी। NSG खुद को “जीरो एरर फोर्स” मानता है, जहां किसी भी प्रकार की चूक की कोई गुंजाइश नहीं होती।

Related Articles

Back to top button