Advertisment
Sakti

सक्ती के वार्ड नंबर 1 में अवैध शराब पर शिकंजा: आबकारी विभाग व नई उड़ान संगठन की संयुक्त कार्रवाई, 240 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर कच्ची शराब नष्ट

सक्ती के वार्ड क्रमांक 1 में आबकारी विभाग सक्ती और नई उड़ान ना.सा. संगठन की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को की गई इस कार्रवाई में शासकीय भूमि पर छुपाकर रखे गए 12 डिब्बों में भरा कुल 240 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में 20 किलोग्राम लाहन पाया गया, जिसे सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही झाड़ियों में छुपाकर रखी गई लगभग 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, सक्ती का वार्ड क्रमांक 1 अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए कुख्यात रहा है। आबकारी विभाग सक्ती द्वारा इस क्षेत्र में लगातार दबिश दी जाती रही है, जिसके दौरान पूर्व में भी हजारों किलोग्राम महुआ लाहन और अवैध शराब नष्ट की जा चुकी है। शराब कारोबारी कार्रवाई से बचने के लिए देर रात घरों में शराब तैयार कर उसे शासकीय भूमि व झाड़ियों में छुपा देते हैं, लेकिन विभाग की सतत निगरानी के चलते लगातार कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, बसंती चौधरी नगर सैनिकों के साथ नई उड़ान ना.सा. संगठन की सचिव पूर्णिमा कसेर, कोषाध्यक्ष कविता साहू तथा सदस्य गोरख नाथ यादव और कुन्ती यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button