Advertisment
Sakti

सक्ती के जोंगरा में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई: 7 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले मे आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम जोंगरा में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में 25 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान आबकारी टीम को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 10 जोंगरा निवासी मनोज जायसवाल अपने घर में महुआ शराब विक्रय के लिए रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई।

छद्म खरीद के बाद पुष्टि

टीम ने पहले एक छद्म खरीदार के माध्यम से शराब की खरीद कराई। बिक्री की पुष्टि होने के बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पीले प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर तथा एक हरी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

प्रकरण दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

आरोपी मनोज जायसवाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक तथा स्टाफ परसराम कहरा, कमलेश और बसंती चौधरी का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button