Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती मे घर के कोठा में निकला जहरीला नाग: सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र की अपील- सांप दिखने पर न करें हमला, तुरंत दें सूचना

सक्ती जिले के ग्राम हरदा में शुक्रवार को एक जहरीला भारतीय नाग सांप घर के कोठा में घुस जाने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना सक्ती के सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र ने वन विभाग को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। बाद में नाग सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदा निवासी तरुण दास महंत के घर के कोठा घर में एक बड़ा नाग सांप बिल में छिपा हुआ था। परिवार के सदस्यों की नजर पड़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तत्काल सर्प मित्र मयंक ठाकुर से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे मयंक ठाकुर ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को पकड़ा और सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद सांप को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि यह भारतीय नाग सांप है, जिसे अंग्रेजी में इंडियन कोबरा या स्पेक्टेकल कोबरा कहा जाता है। यह भारत के अधिकांश क्षेत्रों में पाया जाने वाला अत्यंत विषैला सांप है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नाग के विष में मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिन जहर पाया जाता है, जो मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है। इसके काटने पर सांस लेने में कठिनाई, शरीर में कमजोरी, लकवा जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे मामलों में तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेना बेहद जरूरी होता है।

सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने या चोट पहुंचाने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button