Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल, नगदी सहित डिजिटल साक्ष्य जब्त; WhatsApp और बेटिंग वेबसाइट से चला रहे थे नेटवर्क

सक्ती जिले मे पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए आईपीएल मैचों में प्रत्येक रन, बॉल, विकेट और सेशन पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, नगदी रकम और ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हटरी धर्मशाला के पास कुछ युवक अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में रन, बॉल और विकेट पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पहली कार्रवाई: “Cricket Guru” एप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हटरी चौक धर्मशाला के सामने रहने वाले श्रेयांश अग्रवाल (22 वर्ष) को मोबाइल चलाते हुए पकड़ा। पूछताछ और मोबाइल की जांच करने पर उसके फोन में “Cricket Guru” नामक ऑनलाइन बेटिंग एप संचालित पाया गया। आरोपी अपने नाम से बनाई गई आईडी को अलग-अलग लोगों में व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करता था तथा पासवर्ड देकर आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाता था।

पुलिस ने श्रेयांश अग्रवाल को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को व्हाट्सएप चैट में आईपीएल मैचों के रन, विकेट और सेशन पर हार-जीत की रकम का लेन-देन मिला। आरोपी 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले जा रहे मैच सहित पूर्व में खेले गए आईपीएल मैचों पर भी सट्टा संचालित कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्रे कलर का iPhone 16 Pro और एक वीवो कंपनी का T4X मोबाइल जब्त किया। दोनों मोबाइल की कुल कीमत लगभग 84 हजार रुपए बताई गई है। मौके पर पुलिस ने बरामदगी पंचनामा तैयार कर मोबाइलों को जब्त किया।

‘Cricket Guru’ और ‘Wazirbook’ से खेलाया जा रहा था सट्टा

दूसरी कार्रवाई: Wazirbook वेबसाइट से चला रहा था बेटिंग नेटवर्क

इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में आदर्श अग्रवाल नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक नीले रंग का iPhone-16, टेक्नो कंपनी का स्पार्क मोबाइल और 4 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। मोबाइल की जांच के दौरान “Wazirbook” नामक ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट संचालित मिली, जिसमें आरोपी की आईडी और पासवर्ड सक्रिय पाए गए।

ऑनलाइन सट्टा खिलाते आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अपनी बेटिंग आईडी और पासवर्ड व्हाट्सएप के जरिए भेजकर आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाता था। आरोपी द्वारा व्हाट्सएप चैट के माध्यम से रकम लेने, क्यूआर कोड साझा करने और बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के साक्ष्य भी मिले हैं। आरोपी से जब्त मोबाइल, नगदी और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 84 हजार रुपए आंकी गई है।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

दोनों आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालन, आईडी-पासवर्ड साझा करने और रकम के लेन-देन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मोबाइलों में ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन IPL सट्टा पर कार्यवाही

बैंक स्टेटमेंट और व्हाट्सएप चैट के जरिए आगे होगी कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा जिन लोगों को बेटिंग आईडी दी गई थी तथा जिन बैंक खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम का लेन-देन किया जा रहा था, उनकी भी जांच की जा रही है। बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल चैट के आधार पर अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button