Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

SECL में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी: ठगी की रकम से खरीदी थी बोलेरो, 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले मे पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने प्रार्थी और अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रुपये की ठगी की थी तथा ठगी की रकम से 5 लाख 75 हजार रुपये में बोलेरो वाहन खरीदा था।

मामला सक्ती थाना के अपराध क्रमांक 245/2022, धारा 420 भादवि से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार दुबे (57 वर्ष) निवासी ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा), थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सकर्रा निवासी प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेंद्र कुमार गबेल, संतोष गबेल एवं सुरेश कुमार दुबे ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर वर्ष 2011 में उससे और अन्य लोगों से लाखों रुपये लिए थे। जांच के बाद 16 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसी दौरान साइबर सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने थाना पाली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने 16 मई 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, गोपाल साहू, शत्रुघ्न जांगड़े और महिला आरक्षक लक्ष्मीन सिदार की टीम ने की।

Related Articles

Back to top button