Sakti

सक्ती जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी: अब तक 4952.40 क्विंटल उपार्जन, आज 81 टोकन कटे

छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप आज सक्ती जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 4952.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके लिए जिले में किसानों की सुविधा हेतु 125 उपार्जन केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।

उपार्जन केंद्रवार अब तक खरीदी गई मात्रा में प्रमुख रूप से किरारी 141.20 क्विंटल, चन्द्रपुर 764.80 क्विंटल, चिस्दा (चिस्दा) 9.2 क्विंटल, चिस्दा (झरप) 12.4 क्विंटल, जवाली 62.80 क्विंटल, ठठारी 102 क्विंटल, डभरा 264.40 क्विंटल, डोड़की 360 क्विंटल, दतौद 42 क्विंटल, दर्राभांठा 138 क्विंटल, दर्री 8 क्विंटल, देवरघटा (जैजैपुर) 4 क्विंटल, देवरघटा (डभरा) 1491.20 क्विंटल, देवरघटा (बरतुंगा) 78.80 क्विंटल, पुटीडीह 35.2 क्विंटल, फगुरम 40 क्विंटल, बघौद 619.20 क्विंटल, बड़ेकटेकोनी 31.2 क्विंटल, भोथीडीह 670.80 क्विंटल, सोंठी (सक्ती) 29.20 क्विंटल और हसौद 48 क्विंटल शामिल हैं।

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 81 टोकन

जिले में आज 26 नवंबर को 19 उपार्जन केन्द्रों में कुल 81 टोकन जारी किए गए, जिसके तहत 4732 क्विंटल धान की खरीदी संभावित है। शाम 5 बजे तक 1969.2 क्विंटल धान की खरीदी हुई।

जिला प्रशासन ने बताया कि किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button