Bijapur

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 57 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मौसम के बीच अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। बुधवार रात आवापल्ली क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम उसूर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा 710 वाहन से 124 बोरियों में भरा लगभग 57 क्विंटल मोटा धान जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उसूर के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम ने रात करीब 8 बजे संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन चालक किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने धान और वाहन दोनों को तत्काल कब्जे में लेते हुए विधिवत पंचनामा तैयार किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य खरीद सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। जिले की सीमाओं, चेकपोस्टों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और वैध किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Back to top button