Sakti

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद अमन प्रताप सिंह का प्रथम नगर आगमन: कमल राठौर के निवास पर हुआ सादगीपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत; कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात, शुभकामनाओं का मिला सिलसिला

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत अमन प्रताप सिंह का प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर वे नगर में कमल राठौर के निवास पहुंचे, जहां उनका सादगीपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कमल राठौर एवं उनके परिवारजनों द्वारा अमन प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

नगर आगमन के दौरान अमन प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों से मुलाकात की और सभी से सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर रोहित कुलदीप, वासु राठौर, हितेन्द्र राठौर, आयुष सिंह, अमन, यश, किशन, विकास यादव, अमन यादव, राहुल राठौर, दीपक, नितिन, छोटा सहित बड़ी संख्या में साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने अमन प्रताप सिंह के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button