Raipur

CG RTO Transfer News: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के अधिकारी बदले, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, देखिए सूची

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में परिवहन अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी सूची में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) समेत अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार कोरबा, धमतरी, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, गरियाबंद और जशपुर सहित कई जिलों के अधिकारियों को प्रभावित किया गया है। राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अधिकतम 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। तय समयसीमा का पालन नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विभाग द्वारा जारी पूरी ट्रांसफर सूची में संबंधित अधिकारियों के नाम और नई पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल है।

देखिए सूची

Related Articles

Back to top button