Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

वायरल VIDEO पर संस्कार पब्लिक स्कूल का जवाब: कहा – बस में हेल्पर मौजूद था, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

सक्ती जिले मे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्कूल बस के एक वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संस्कार पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। स्कूल के डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न तो किया गया है और न ही भविष्य में किया जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्र स्कूल बस के गेट के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने बस में हेल्पर की अनुपस्थिति और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो मे जो जानकारी है वह अधूरी है। डायरेक्टर प्रकाश अग्रवाल के अनुसार, संबंधित बस में हेल्पर मौजूद था, लेकिन यात्रा के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अस्वस्थ होने के कारण वह बस के पिछले हिस्से में आराम कर रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बस का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय की सभी बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है और विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हमेशा लागू रहती हैं। स्कूल ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती।

Related Articles

Back to top button