Advertisment
Sakti

सक्ती में तालाब से मिली 60 वर्षीय महिला की लाश: पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की, गांव मे दुख का माहौल

सक्ती थाना क्षेत्र के परसदा खुर्द गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में एक 60 वर्षीय महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।

मृतका की पहचान कोंदी बाई पिता बलीराम बरेठ, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी परसदा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में दुख और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button