Kondagaon

कोंडागांव में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो: दो परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पिता-पुत्र भी शामिल, फिल्म देखकर लौट रहे 11 लोग हादसे का शिकार, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में घायल 5 लोगों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया।

Oplus_16908288

मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। परिवार देर रात मूवी देखकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Oplus_16908288

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल का नजारा बेहद भयावह था। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की स्पीड काफी ज्यादा थी और सड़क किनारे खड़ा ट्रक बिना रिफ्लेक्टर के था, जिससे हादसे की संभावना बढ़ गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Back to top button