Raipur

कैरेक्टर-शक से भड़का विवाद: फूफा ने भतीजी को मारा थप्पड़, गुस्से में बुआ ने जहर पिया; हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सतनामी पारा इलाके में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंची भतीजी को फूफा ने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद गुस्से में आकर महिला ने जहरीली दवाई पी ली। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कुमारी खुशबू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर को उनकी बुआ और फूफा महादेव रकसेल के बीच विवाद हुआ था। 18 नवंबर की रात करीब 10 बजे महादेव रकसेल और उनकी मां ने फिर से बुआ के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान खुशबू ने बीच बचाव किया, तो फूफा और उनकी मां ने उनके साथ भी गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बाल पकड़कर खींचते हुए थप्पड़ मारे। इससे खुशबू के चेहरे और सिर पर चोटें आईं।

इसी तनाव और अपमानजनक विवाद के बीच खुशबू की बुआ ने गुस्से में जहरीली दवाई पी ली। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शंकर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button