Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
RaipurCricket

Raipur IPL Match Ticket Price 2026: 2 हजार से 40 हजार तक तय हुए टिकट रेट, RCB के दो मुकाबले रायपुर में, जानिए जनरल से लेकर कॉर्पोरेट बॉक्स तक पूरी कीमतें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तहत राजधानी रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। इस बीच मैचों के संभावित टिकट दर भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 2000 रुपये रखी गई है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक टिकटों की श्रेणियां और दरों का खाका तैयार कर लिया गया है।

जनरल से लेकर प्रीमियम तक अलग-अलग श्रेणियां

जानकारी के अनुसार, सामान्य दर्शकों के लिए टिकट 2000 रुपये से शुरू होंगे। इसके अलावा जनरल स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की कीमत निर्धारित की गई है। छात्रों के लिए भी 2000 रुपये की रियायती दर पर टिकट उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक युवा दर्शक मैच का आनंद ले सकें।

वहीं प्रीमियम अनुभव चाहने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी तय की गई हैं। सिल्वर कैटेगरी की टिकट करीब 20 हजार रुपये, गोल्ड कैटेगरी 30 हजार रुपये और प्लैटिनम कैटेगरी की टिकट 40 हजार रुपये तक हो सकती है।

कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए अलग व्यवस्था

कॉर्पोरेट बॉक्स का लाभ उठाने के इच्छुक दर्शकों को लगभग 30 हजार रुपये प्रति सीट खर्च करने पड़ सकते हैं। इस श्रेणी में विशेष सुविधाएं और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराया जाएगा।

जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

टिकट दरों को लेकर अंतिम घोषणा जल्द की जा सकती है। इसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है।

रायपुर में होंगे दो बड़े मुकाबले

आईपीएल 2026 के तहत रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

Back to top button