Advertisment
Sakti

सक्ती मे किराए के मकान में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव: तीन दिन से काम पर नही जा रहा था, पुलिस जांच और पीएम के बाद स्पष्ट होगी मौत की असली वजह

सक्ती जिले में शनिवार को एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान शिव सिदार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय जूता दुकान में काम करता था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस द्वारा रविवार को पंचनामा कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक शिव सिदार ने करीब 15 दिन पहले ही एक किराए का मकान लिया था, जहां वह अकेले रह रहा था। पिछले तीन दिनों से वह काम पर नहीं गया था। शनिवार शाम को दुकान मालिक युवक के किराए के मकान उसका हाल चाल पूछने पहुंचा तो बिना सिटकनी के दरवाजा अंदर से ढका हुआ था। उसने दरवाजा को ढकेला तो देखा कि युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

घटना की सूचना उसने तुरंत मोहल्ले के लोगों को दी, जिसके बाद घटना से पुलिस को भी अवगत कराया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने की ओर से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचा है। पुलिस द्वारा रविवार सुबह को पंचनामा और पीएम की बात कही जा रही है।

फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button