Advertisment
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
1 (6)
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0003
IMG-20260815-WA0010
IMG-20260815-WA0002
1 (1)
1 (4)
1 (12)
1 (13)
1 (2)
1 (14)
1 (3)
1 (16)
1 (11)
1 (9)
1 (7)
1 (5)
1 (1)
1 (8)
1 (10)
1 (17)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0016
1 (15)
Oplus_131072
IMG-20260815-WA0015
Sakti

सक्ती मे स्कूल परिसर में शराब पार्टी का VIDEO वायरल: 5 शिक्षकों और एक स्वीपर को नोटिस, डीईओ ने मांगा 3 दिन में जवाब

सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने वीडियो में नजर आ रहे पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ शिक्षक और स्कूल का स्वीपर परिसर में शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ कुमुदिनी द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कर्मचारियों का जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button