Raipur

पैसेंजर ट्रेन के कोच में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप: पंखे से फंदा लगाकर लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका; पहचान में जुटी रेलवे पुलिस, जांच जारी

रायपुर मे टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के भीतर रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव ट्रेन के अंदर पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की सुबह जब यात्री ट्रेन में सवार हुए, तब उन्होंने एक कोच में युवक की लाश फांसी पर लटकती देखी। इसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामले को आत्महत्या का प्रतीत होना बताया है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है।

पहचान नहीं, स्टेशन कर्मियों से पूछताछ

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के यात्रियों, स्टेशन कर्मियों और ट्रेन स्टाफ से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस समय युवक ने फांसी लगाई, उस वक्त संबंधित कोच खाली था।

शव मर्चुरी भेजा गया

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना संबंधित थानों को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button