Sakti

वेदांता हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि: पेंशनर प्रकोष्ठ ने जलाए मोमबत्ती, रखा मौन

सक्ती मे वेदांता प्लांट हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। फेडरेशन के पेंशनर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मौन रखा और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जिला सक्ती मे बुधवार शाम फेडरेशन के पेंशनर प्रकोष्ठ के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।14 अप्रैल को वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृत श्रमिकों की स्मृति मे उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर एक मिनट का मौन रखा।

कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे संरक्षक रमेश तिवारी, गुरुप्रसाद जायसवाल, जिला संयोजक तुलसीराम राठौर, डी.के. पाली, खगेश कुमार पटेल, टी.आर. जगत, नवधा कुमार राठौर, देवेश्वर सोनी सहित बड़ी संख्या मे नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों की मांग की।

Related Articles

Back to top button