Advertisment
Raipur

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 11 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए: सक्ती मे प्रताप चंद्रा को मिली जिम्मेदारी, कई नए चेहरे मिले, प्रदेश संगठन की सूची का इंतजार तेज

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए 11 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। इस सूची में कई नए चेहरों को जगह मिली है। बस्तर ग्रामीण, कांकेर, सुकमा, जगदलपुर, बेमेतरा, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जगदलपुर शहर और सारंगढ़–बिलाईगढ़ में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार

  • कांकेर: राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक
  • बस्तर रूरल: अभिषेक डेविड
  • जगदलपुर शहर: नीकेत राज झा
  • सुकमा: आर्यन चौहान
  • बेमेतरा: प्रांजल तिवारी
  • भिलाई नगर: इमाम खान
  • बिलासपुर रूरल: सुनील पटेल
  • जांजगीर-चांपा: पंकज शुक्ला
  • सक्ती: प्रताप चंद्र
  • रायगढ़ रूरल: उस्मान बैग
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़: शुभम बाजपेई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची का इंतजार

युवा कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद अब नजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर है, जो जल्द जारी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बैज की वापसी के बाद नई सूची किसी भी समय जारी हो सकती है।

इस बार संगठन में बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद है। 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 को ही दोबारा मौका मिलने के आसार हैं, जबकि बाकी जिलों में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। कांग्रेस पहली बार परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम लागू कर रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के वर्तमान जिलाध्यक्षों के पद पर बने रहने की संभावना है।

कौन-कौन हैं दावेदार

जिलाध्यक्षों की रेस में कई नामों पर चर्चा है

  • रायपुर शहर: प्रमोद दुबे, सुबोध हरितवाल, कुमार मेनन, विनोद तिवारी
  • रायपुर ग्रामीण: प्रवीण साहू, उधोराम वर्मा, भावेश बघेल
  • कोरबा शहर: नत्थू, पालूराम
  • कोरबा ग्रामीण: मनोज
  • खैरागढ़: सुनील, अशोक साहू, हेमंत वैष्णव, रंजीत चंदेल
  • धमतरी: निशू, तारणी, पंकज महावर

युवा कांग्रेस की ताजा नियुक्तियों के बाद अब सबकी निगाहें प्रदेश संगठन की नई सूची पर टिक गई हैं।

Related Articles

Back to top button