Bilaspur

बिलासपुर मे सर्किट हाउस में एंट्री को लेकर BJP नेत्री का हंगामा: पुलिस से कहा- प्रोटोकॉल नही पता क्या, एसपी भी नही रोक सकता, नेता के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री

बिलासपुर मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में प्रवेश को लेकर भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सुरक्षा कारणों से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जिस पर नेत्री भड़क गईं और मौके पर जमकर बहस हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर थे। रिवर व्यू में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे थे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। इसी दौरान भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता सर्किट हाउस पहुंचीं और अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

इस पर गौरी गुप्ता नाराज हो गईं और पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करने लगीं। उन्होंने कहा कि “प्रोटोकॉल नहीं पता है क्या, एसपी से बात कराओ, एसपी भी नहीं रोकते, हमारे ही सीएम हैं।” उन्होंने खुद को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बताते हुए नाराजगी जताई।

मौके पर कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। बाद में एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सर्किट हाउस में प्रवेश की अनुमति मिल गई। इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button