
Surajpur Patwari Bribe Case: पटवारी 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण प्रक्रिया के नाम पर कर रहा था वसूली, देखिए वीडियो
सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, एसईसीएल अधिग्रहण क्षेत्र तेंदुपारा-दुरती की जमीन के नामांतरण (नामांतरण प्रक्रिया) के लिए आरोपी पटवारी द्वारा शिकायतकर्ता रुप सिंह से लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। बार-बार चक्कर कटवाने और परेशान किए जाने से तंग आकर रुप सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई प्रतापपुर ब्लॉक के जरही उप-तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुरती गांव में की गई। एसीबी की टीम अब आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।