Advertisment
Dhamtari

छत्तीसगढ़ में फर्जी ACB अधिकारी बनकर लूटपाट: 3-4 युवकों ने दिनदहाड़े घर में दी दबिश, 8 मोबाइल और लैपटॉप ले उड़े; CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की शाम करीब 4 बजे 3 से 4 युवक एक घर में घुसे और खुद को ACB का बड़ा अधिकारी बताकर तलाशी के नाम पर सामान लूट ले गए। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

लैपटॉप और 8 मोबाइल ले गए आरोपी

शिकायतकर्ता महावीर साहू के मुताबिक, आरोपियों ने जबरन घर की तलाशी ली और ‘छापेमारी’ का हवाला देते हुए एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन उठा ले गए। जब उनसे तलाशी वारंट दिखाने को कहा गया, तो सुरक्षा का बहाना बनाकर देने से इनकार कर दिया।

परिवार को जेल भेजने की धमकी

महावीर साहू ने बताया कि आरोपियों ने उनके भाई को फोन कर ‘सेटलमेंट’ करने का दबाव बनाया और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। लगातार धमकियों और संदिग्ध व्यवहार के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने रुद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी

फर्जी अधिकारियों की हरकतें CCTV में साफ दिखाई दे रही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में लगी हुई है।

पुलिस ने इस घटना में IPC की धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारी जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button